ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई लोक गायिका अनीता

👉 जगद्गुरु शंकराचार्य , स्वामी श्री अदोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज,गोवर्धन पीठ के हाथों

👉 राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायिका अनीता कुमारी व जयचंद्र कुमार 

रिपोर्ट 

सुनील कुमार 

मुजफ्फरपुर।   8 अक्टूबर रविवार को यूथ होस्टल फ्रेजर रोड पटना में 8 वां राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थजी महराज गोवर्द्धन पीठ के कर कमलों द्वारा किया गया।  लोक गायिका अनीता कुमारी राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं स्वतंत्र पत्रकार माननीय श्री छत्रपति यादव रहे। अध्यक्षता पीपल, नीम, तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने की ।  

राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई लोक गायिका अनीता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य जी ने पर्यावरण बचाने, प्रदूषण को दूर करने के साथ ही पेड़ बचाने का आवाह्न किया। लोक गायिका अनीता कुमारी ने बताया कि पीपल नीम तुलसी अभियान के द्वारा पर्यावरण पर राष्ट्रीय सेमीनार पटना के यूथ हॉस्टल में अयोजित किया गया जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों से पर्यवारण के क्षेत्र में कार्य करने वाले भाग लिए थे।  विशिष्ट अतिथियों पद्मश्री सुधा वर्गीज, डाॅ0 ओपी चौधरी जी वाराणसी,  श्री सुरेश शर्मा जी नेपाल,श्री संजय कुमार जी गौरया संरक्षक, श्री नरेन्द्र कुमार विकल, श्री नागमणि कुशवाहा ,दीदी जी फाउंडेशन की नम्रता आनंद ,पल्लवी पटेल ,मंटु कुमार आदि ने  पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे।  

राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई लोक गायिका अनीता

इस कार्यक्रम में देश के अन्य राज्यों झारखण्ड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात, के 150 पर्यावरण योद्धाओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुजफ्फरपुर से सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार, चाइल्ड सेफ इंडिया के सचिव जयचंद्र कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम जयनारायण निषाद को  पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय सेमिनार सह विचार मंथन शिविर के पश्चात पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा यूथ हॉस्टल फ्रेजर रोड पटना से चलकर गांधी मैदान होते हुए नीम कॉरिडोर , जेपी पथ गंगाघाट पर देश के अलग-अलग क्षेत्र से आए पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ